BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP Corona: बीजेपी सांसद समेत 8062 पॉजिटिव, इन जिलों ने बढ़ाई टेंशन, कलेक्टरों को निर्देश जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 31, 2022

MP Corona: बीजेपी सांसद समेत 8062 पॉजिटिव, इन जिलों ने बढ़ाई टेंशन, कलेक्टरों को निर्देश जारी



मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव सामने आए है। आज 31 जनवरी 2022 को आई रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 8062 नए कोरोना पॉजिटिव  और 4 की मौत दर्ज की गई है।अब MP में एक्टिव केसों की संख्या 60 हजार (MP Corona Active Case) के पार पहुंच गई है। राहत की बात ये है कि 10 हजार 778 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। वर्तमान में संक्रमण दर 12.00% के आसपास और रिकवरी रेट 90.81% बना हुआ है।



आज 31 जनवरी 2022 को आई रिपोर्ट्स के अनुसार, 8062 नए कोरोना पॉजिटिव में से इंदौर में 1197, भोपाल में 1757, जबलपुर में 410, ग्वालियर में 162, उज्जैन में 194,बालाघाट में 150,बैतूल में 154,दतिया में 105,देवास में 107, धार में 225, हरदा में 113, होशंगाबाद में 192, खंडवा में 158, खरगोन में 280, मंडला में 101, राजगढ़ में 100,सीहोर में 279,शिवपुरी में 110, रीवा में 138, अशोकनगर में 115, विदिशा में 130, रतलाम में 119, सागर में 115 बाकी अन्य जिलों से मिले है।इसके साथ ही 4 मौते दर्ज की गई है, इंदौर-ग्वालियर में 2-2 मौते हुई है। इसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 60609 (MP Corona Report) हो गई है।

बीजेपी सांसद कोरोना पॉजिटिव

मध्य प्रदेश से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (BJP MP Sadhvi Pragya Thakur Corona Positive) की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि आज मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं चिकित्सकों की देखरेख में हूं। 2 दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं सभी से आग्रह है कि सचेत रहें और आवश्यकता पड़ने पर कोरोना टेस्ट भी करवा लें। हमें आपकी चिंता है। प्रभु से प्रार्थना है आप सभी स्वस्थ रहें।

कलेक्टरों को ये निर्देश जारी

MP में 15-17 वर्ष के किशोर-किशोरियों को 3 जनवरी से कोविड-19 की वैक्सीन (को-वैक्सीन) का पहला डोज लगाने का अभियान शुरू किया गया था। ऐसे सभी किशारों को, जो वैक्सीन के दूसरे डोज के लिये पात्र हो गये हैं, उनको वैक्सीन का दूसरा डोज लगाना 31 जनवरी से शुरू किया जाएगा।इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक प्रियंका दास ने सभी कलेक्टर्स को पत्र लिखकर पात्र किशोरों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के निर्देश दिये हैं।MP में 48 लाख किशोर-किशोरियों के निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध अभी तक 36 लाख 42 हजार से अधिक को वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका है। वैक्सीन के दूसरे डोज के लिये पात्र किशोरों के लिये प्रदेश के सभी उन विद्यालयों में टीकाकरण-सत्रों के आयोजन के निर्देश दिये है, जहाँ पूर्व में किशोरों को वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया था।

वैक्सीनेशन-सत्र के लिये निर्देश
किशोरों को वैक्सीन के दूसरे डोज का अभियान 31 जनवरी से शुरू किया जाये।
जिन किशोरों को वैक्सीन का पहली डोज लगे 28 दिन हो गये हों, वेही शामिल हों।
टीकाकरण के दूसरे डोज के लिये स्थल पर ऑनसाईट पंजीयन किया जायेगा।
शिक्षक-पालक की बैठक ऑनलाईन आयोजित कर पालकों को जागरूक किया जाये।
टीकाकरण के लिये किशोर-किशोरियों को प्रेरित किया जाये।
शाला त्यागी 15-17 वर्ष के किशोर बालक-बालिकाओं को शिक्षक एवं आँगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रेरित करें।

No comments:

Post a Comment